भिगवण : महामार्ग पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर लाश मिलने से मचा हडकंप

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे-सोलापुर हाइवे में महामार्ग पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक अज्ञात शख्स की हत्या करने का मामला सामने आया है। भिगवण पुलिस स्टेशन अंतर्गत अज्ञात शख्स की नग्न लाश मिलने से हडकंप मच गया है। सिर पर पत्थर मारकर यह हत्या की गई है, शख्स की उम्र 40 से 45 के दरम्यान बतायी जा रही है। इस मामले में किसन गुलाबराव जगताप ने शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर ही शख्स की हत्या कर दी गई। यह हत्या देर रात करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मारपीट के बाद मुंडे के खिलाफ पोस्ट करनेवाले शिक्षक के निलंबन की मांग

[amazon_link asins=’B0756RCTK1,B0756RCTK2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2d8b58d3-b59d-11e8-8dc5-cb2c4de266db’]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार वहां से गुजरनेवाले नागरिकों को यह लाश दिखाई दी थी, गांव के पुलिस पाटिल को यह जानकारी दी गई। पुलिस पाटिल ने घटना की जानकारी भिगवण पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घटना का मुआयना किया, जिसमें पुरुष के साथ मारपीट करने के जख्म शरीर पर दिखाई दिए, साथ ही पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के उद्देश्य से शख्स के कपड़े उतार दिए गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।