अज्ञात वाहन की टक्कर से भालू की मौत

चंद्रपुर : पुणे समाचार

अज्ञात वाहन की टक्कर में आकर भालू की मौत हो गई। यह घटना चंद्रपुर मूल मार्गपर आज सुबह उजागर हुई हैं। इसी मार्ग पर कुछ दिन पहले तेंदुए को अज्ञात वाहन ने टक्कर देकर घायल किया था।

प्राप्त जानकारी अनुसार, चंद्रपुर के केसलाघाट पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर भालू की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते चंद्रपुर रेपिट रिस्पोस यूनिट चन्द्रपुर वन विभाग के अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर दाखिल हुई। केसलाघाट मार्ग पर इससे पूर्व भी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कई अन्य जंगली जानवर जान गवां चुके हैं।