अधजली हालात में मिली युवक की लाश – सी एम का शहर बन रहा असुरक्षित

नागपुर : पुणे समाचार

लगातार हो रही हत्या और लूट जैसी गंभीर वारदातों के चलते नागपुर शहर बदनाम हो रहा है।
इसी बीच रविवार को नागपुर शहर के कमलेश्वर परिसर में रेल क्रॉसिंग के पास अधजली हालत में युवक की लाश मिलने से खलबली मची हैं। यह घटना आज दोपहर को उजागर हुई हैं। नागपुर के कमलेश्वर पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार , आज दोपहर कालेश्वर पुलिस स्टेशन के दायरे में स्थित भातवाड़ा रेलवे क्रासिंग गेट के पास ही एक अधजली लाश बरामद हुई। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल।पर दाखिल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की उम्र 22 से 25 साल के बीच हैं , युवक की हत्या कर जलाया गया हैं। पुराने विवाद को लेकर यह घटना घटी हो सकती हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं।

इस घटना से नागपुर पुलिस की कामकाज पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। आये दिन नागपुर शहर में ऐसी वारदाते घट रही हैं, जिससे के शहर का नाम बदनाम हो रहा हैं।