तालाब में डूबी छह लड़कियां- तीन की मौत

जालना : पुणे समाचार

जालना परिसर के घनसावनगी परिसर में तालाब में कपडे धोने गई छह लड़किया डूबने की घटना घटी हैं। इस घटना में तीन लड़कियों की मौत हुई होने से परिसर में खलबली मच गई। संगीता बजरंग रणमले सौमिञा दत्ता सातपूते और अन्य एक लड़की मौत हुई हैं। यह घटना आज दोपहर घटी हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, जालना के घनसावनगी के मछिन्द्रनाथ चिंचोली तालाब में छह लड़कियां कपड़े धोने गई थी। उस वक्त कुछ लड़कियां तालाब में उतरी थी, अचानक तीन लड़कियां डूबने लगी, घटना की जानकारी स्थानिक नागरिकों को मिलने के बाद मछवारों ने जाल बिछाकर लड़कियों को बाहर निकाला गया। छह लड़कियोंमेसे 2 लड़कियों के शव को बाहर निकाला गया, और साथ ही में तीन लड़कियों को बचाया गया हैं।वही अन्य एक लड़की की तलाश जारी हैं। जना भानुदास रणमले ऐसा लापता लड़की का नाम हैं। और कल्याणी मधुकर खोसे, ज्योती अशोक हेमके, रणमले ऐसा बचाया गया तीनो लड़कियों का नाम हैं।