जहर पीने से पहले कानपुर एसपी ने गूगल पर खोजे थे सुसाइड के तरीक़े

कानपुर। समाचार ऑनलाइन

घरेलू कलह के चलते उत्तर प्रदेश के कानपुर के एसपी सिटी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। अस्पताल में भर्ती सुरेंद्र कुमार की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। डॉक्टरों ने अभी भी उनकी स्थिति गंभीर बताई है। फिलहाल एसपी के दिल, फेफड़े और गुर्दे को बचाने की कोशिश की जा रही है। बीते एक हफ्ते से वे गूगल पर आत्महत्या के तरीकों को सर्च कर रहे थे, यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

पुणे समाचार बुलेटिन, 6 सितम्बर 2018 गुरूवार

विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की मानें तो एसपी सुरेंद्र कुमार की स्थिति को सुधरने में कम से कम 7 दिन का वक्त लग सकता है। उन्हें बचाने के लिए डॉक्टर हर तरह का जोर लगा रहे हैं। एसपी के इलाज के लिए मुंबई से डॉक्टरों की टीम पहुंची है। खबरों की मानें तो बीते एक हफ्ते से वह गूगल पर आत्महत्या के तरीकों को सर्च कर रहे थे। सुरेंद्र ने कई तरह से आत्महत्या के तरीके सर्च किए जिसमें उन्होंने ब्लेड से नस काटने और जहर खाकर जान देने पर फोकस किया। ज्यादा दर्द न हो और किसी को पता नहीं चले इसलिए अंत में जहर खाकर जान देने का निर्णय लिया।

[amazon_link asins=’B00MIFIKO8,B00MIFIYVM,B00MIFJMZE,B00NLASVBQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ae6ba7a1-b262-11e8-a2ea-118de61b983f’]

जांच से साफ हुआ है कि उन्होंने गूगल पर अंग्रेजी में तरीके सर्च किए थे। उन्होंने कई तरीकों के बारे में गूगल पर पढ़ा और वीडियो देखा।इसके बाद ब्लेड से शरीर की नस काटकर और जहर खाकर आत्महत्या के तरीके को चुना। एक सितंबर को सुरेंद्र सिंह ने अधीनस्थ कर्मचारी से घर में चूहे और सांप होने की बात कहकर सल्फास मंगाकर रख ली थी। चार सितंबर को पत्नी से विवाद के बाद सल्फास खा लिया था।

पिंपरी-चिंचवड : विधायक राम कदम को विधिमंडल में पैर रखने का अधिकार नहीं

पुलिस ने उनके बेडरूम में पड़ी उल्टी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है। साथ ही फोरेंसिक टीम को घर से कागज के टुकड़े बरामद हुए। इससे जोड़कर देखा गया तो सुसाइड नोट निकला। खबर के अनुसार सात लाइन के लिखे खत में लिखा है कि मेरे जहर खाने के पीछे किसी का दोष नही है। रोज-रोज के छोटी-छोटी बातों को लेकर घरेलू झगड़ों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं।