शादी से पहले ही बेटी गर्भवती, पिता ने की हत्या

जालना । समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र के जालना जिले में शादी से पहले गर्भवती होने पर एक पिता द्वारा बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिता ने बेटी की हत्या की। यह घटना जालना जिला के भोकरदन तहसील में घटी है। इस मामले में पुलिस ने मृत युवती के पिता समाधान डुकेर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छाया डुकरे ऐसी हत्या किए युवती का नाम है।
जालना जिले के भोकरदन तहसील के धावडा-मेहेगाव रोड पर एक 20 वर्षीय युवती की लाश पायी गई थी। युवती की लाश मिलने से इलाके में हडकंप मच गया था। इस मामले में पुलिस को जांच के दौरान चौंकानेवाली बात पता चली। शादी से पहले युवती गर्भवती हो गई थी। इस बात से लड़की का पिता काफी नाराज था, उसने लड़की के गर्भवती होने की बात रिश्तेदारों को बतायी थी और रिश्तेदारों के साथ मिलकर लड़की की हत्या की।
छाया जब पुणे में पढ़ती थी तब उसका एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था। जिसकी वजह से लड़की गर्भवती हो गई थी। लड़की के घरवालों को यह बात पता चलने पर काफी मन में काफी गुस्सा था। लड़की के पिता और तीन रिश्तेदारों ने मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी थी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने आरोपियों को 1 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी सुनायी है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड : दुकान रजिस्ट्री दस्तावेज में किया कुछ ऐसा की सुनकर सभी रह गए हैरान !