Bhaichand Hirachand Raisoni| भाईचंद हिराचंद रायसोनी घोटाला प्रकरण में पुणे पुलिस की 5 शहर में बड़ी कार्रवाई; विविध शहरों से 12 लोग गिरफ्तार

पुणे: ऑनलाइन टीम- जलगांव के भाईचंद हिराचंद रायसोनी धोखाधड़ी मामले में पुणे पुलिस टीम के वित्तीय क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को जलगांव, धुले, औरंगाबाद, मुंबई और पुणे शहर में एक ही समय में 15 टीम के माध्यम से कार्रवाई की। इसमे अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सराफ तथा होटल व्यवसायी भागवत भंगाले, दालमिल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम नारायण कोगटा, संजय तोतला, जयश्री शैलेश मणियार (सभी नि. जलगांव), जितेंद्र रमेश पाटिल, कपास व्यापारी राजेश लोढा (नि. जामनेर), जामनेर पंचायत समिति के पूर्व सभापती व नगरसेवक छगन झाल्टे, भुसावल के पूर्व उपनगराध्यक्ष आसिफ मुन्ना तेली (नि. भुसावल), प्रितेश चंपालाल जैन (नि.धुले), अंबादास आबाजी मानकापे (नि. औरंगाबाद), जयश्री अंतिम तोतला (नि. मुंबई) व प्रमोद किसनराव कापसे (नि. अकोला) इन 12 लोगों को गुरुवार को एक ही समय गिरफ्तार किया गया। इसके लिए 15 टीम कार्यांवित थी। प्रेम कोगटा को पुणे के एक होटल से कब्जे में लिया है।

पुणे पुलिस ने आज सुबह 6 बजे अचानक एक ही समय में 5 जगह पर छापा मारा। इससे शहर में खलबली मच गई। जलगांव शहर के व्यवसायी भागवत भंगाले को तो सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय ही पुलिस ने कब्जे में लिया और पास के पुलिस थाने में पहुंचाया। उसी समय जामनेर में पंचायत समिति के पूर्व सभापती को गिरफ्तार किया। जलगांव, भुसावल, अमलनेर, पालधी से कई लोगो को गिरफ्तार कर पुणे पुलिस की इकोनॉमी ऑफेंस टीम की पुलिस ने थाने में बिठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बीएचआर पतसंस्था के पेशेवर जितेंद्र कंडारे ने पतसस्था में अवैध धंधाकर बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया है। उसने कई लोगों के डिपॉजिट के 30 से 40 प्रतिशत पैसे देकर 100 प्रतिशत मिला है ऐसा लिखकर गौरव्यव्हार किया है। आज पकड़े गए बीआरएच पतसंस्था की ओर से लिए गए कर्ज के बदले डिपॉजिटर को उसके डिपॉजिट का 30 से 40 प्रतिशत पैसे देकर 100 प्रतिशत पैसे वापस करने का दिखाया व उससे अपने कर्ज की भरपाई करने की बात कही।

पुलिस उपायुक्त भाग्यश्री नवटके के नेतृत्व में पिछले साल नवंबर महीने में 2 पुलिस उपायुक्त, 4 सहायक पुलिस आयुक्त, 25 निरीक्षक, 100 कर्मचारी की टीम के साथ जलगांव में एक ही समय में कई जगह पर कार्रवाई की थी।

इसमे बीएचआर पतसस्था घोटाले में कई लोगो को पकड़ा गया था। साथ ही बड़े पैमाने पर कागजात भी जब्त किए गए थे। उसके बाद इकोनॉमी ऑफेंस टीम ने जलगांव जिले में कई बार कार्रवाई की है। नवंबर की तरह ही आज भी एक बार बड़ी कार्रवाई की गई है।