‘भारत बंद’ : मनसे कार्यकर्ताओं ने किया पुणे मुंबई महामार्ग पर आंदोलन ,कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने आज ‘भारत बंद’ किया है. कांग्रेस के इस बंद का 21 विपक्षी दलों, कई व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने समर्थन किया है. वहीं, कुछ पार्टियां ऐसी भी हैं जो कांग्रेस के नेतृत्व करने के चलते इस विरोध में शामिल नहीं हो रही हैं। मनसे पार्टी ने भी इस बंद में अपना योगदान दर्शाया है. वही जहां पुणे में मनसे के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर गाड़ियों पर पत्थरबाजी की, तो पिंपरी चिंचवड़ परिसर में मनसे के कार्यकर्ताओं ने पुणे मुंबई महामार्ग पर आंदोलन कर धरना दे रहे है. इस वजहसे शहर की यातायात काफी प्रभावित हुई है.

[amazon_link asins=’B0756W2GWM,B076H51BL9′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c36c3c22-b4c4-11e8-b407-4b3fb0ab8120′]

पिंपरी चिंचवड़ महापालिका भवन के सामने पिंपरी ग्रेट सेप्रेटर में मनसे कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए रास्ता बंद कर दिया गया। मुंबई से पुणे – मुंबई की और आनेवालीयातायात काफी प्रभावित हुई है। भाजपा सरकार के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी लगाई। महिला कार्यकर्ताओं ने रास्तों पर निद्रा अवस्था मे रास्ता रोका, पिंपरी पुकिस घटनास्थल ओर दाखिल हुई और महिला कार्यकर्ता समेत मनसे के सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।