राष्ट्र संत भय्यू महाराज का निधन

इंदौर: समाचार ऑनलाइन

भय्यू जी महाराज ने खुद को गोली मार ली है। उन्हें गंभीर हालत में इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टर उन्हें असफल रहे। राष्ट्रसंत का दर्जा प्राप्त भय्यू महाराज ने खुद को गोली क्यों मारी, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं। गौरतलब है कि शिवराज सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में जिन पांच संतों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था, भय्यूजी महाराज उनमें से एक हैं। हालांकि उन्होंने उसे ठुकरा दिया था।