मांडूल सांप बिक्री के मामले में बिबवेवाडी पुलिस ने किया दो शख्स को गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – मांडूल सांप की बिक्री करने के मामले में बिबवेवाडी पुलिस ने दो शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दुर्भल प्रजाति का 20 लाख रुपए कीमत का मांडूल सांप जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में ओंकार भानुदास पवार (23, कोंढवा बुद्रुक) और सद्दाम पैगंबर चमनुर (18, बिबवेवाडी) को गिरफ्तार किया गया है।

बिबवेवाडी पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी पुजारी को उनके खबरी द्वारा जानकारी मिली थी कि दो शख्स अप्पर बस डेपो परिसर में मांडूल जाति का दुर्लभ सांप बिक्री करने के लिए आनेवाले हैं। पुलिस ने जाल बिछाया, जैसे ही वह शख्स आए, उनको पकड़ने को लिए पुलिस आगे बढ़ी। दोनों शख्स को पुलिस के आने का अंदेशा हो गया था। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी वहां से भागने की फिराक में थे, पर पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह सांप अर्जुन पवार नामक शख्स को बेचने के लिए लाए थे। इस बारे में पुलिस अधिक जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में  20 लाख रुपए कीमत का सांप और बच्चों के खेलनेवाला पिस्तौल जब्त किया है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, डीसीपी प्रकाश गायकवाड, सहायक पुलिस आयुक्त वानवडी विभाग के मिलिंद पाटिल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुरलीधर करपे की सूचना अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक पावसे, पुलिसकर्मी चिप्पा, खुटवड, दुधाने, पुजारी, कुलकर्णी, लोधा, मोरे, शिंदे ने की है।