BIG NEWS: कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी! मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम नहीं

मप्र: समाचार ऑनलाइन:  कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास चाहे कोई बड़ा पद नहीं है, लेकिन पार्टी उन पर बेहद भरोसा करती है। क्योंकि हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी द्वारा सिंधिया को अब झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, मंत्री उमंग सिंघार को भी इस कार्य के लिए चुना गया है।

झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। इसके मद्देनजर,  कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की है। इनमें राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,  अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि के नाम शामिल हैं। इसमें कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार का नाम भी है। बता दें कि सिंघार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगा चुके हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम नहीं –

स्टार प्रचारकों कीलिस्ट में राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद और रणदीप सुरजेवाला के साथ कई कांग्रेस नेताओं काम हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि,  इसमें प्रियंका गाँधी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजय सिंह का नाम नहीं है, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में बेहद मेहनत की थी।