बड़ा खुलासा: अर्जुन-मलाइका इसलिए पहुंचते थे हॉस्पिटल
मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों इन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। दोनों लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। हाल ही में दोनों एक हॉस्पिटल पहुंचे जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म है।
https://www.instagram.com/p/BvVl5XngZTv/?utm_source=ig_web_copy_link
बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों प्री मैरिटल चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचा था। कई कपल्स के लिए यह एक स्टैंडर्ड प्रसीजर है। ऐसे में लगता है कि दोनों की शादी को लेकर जो रिपोर्ट्स चल रही हैं कि वे ईस्टर वीकेंड पर शादी कर सकते हैं। वे सही साबित हो सकती हैं। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों 18 से 27 अप्रैल के बीच क्रिश्चियन वेडिंग करेंगे।
मौजूदा समय की बात करें तो अर्जुन अब आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ संजय दत्त और कृति सेनन दिखेंगे। वहीं, बात करें मलाइका की तो वह आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ के एक स्पेशल नंबर में नजर आई थीं।