मुंबई : समाचार ऑनलाइन – कलंक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में है। फिल्म ने पहले दिन सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड भी बना लिया है।
यह फिल्म साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। कलंक ने पहले दिन 21.60 करोड़ की कमाई की है। वरुण धवन और आलिया भट्ट के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।
फिल्म की कहानी भले ही दर्शकों के दिल दिमाग पर बहुत प्रभाव नहीं छोड़ पाई लेकिन आलिया और वरुण के लुक ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
इस बीच वरुण और आलिया के बचपन के फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं।
इन तस्वीरों में वरुण धवन और आलिया भट्ट दोनों ही काफी क्यूट लग रहे हैं।
तस्वीरों में आलिया को पहचानना तो बहुत मुश्किल नहीं है लेकिन वरुण धवन बिलकुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। दोनों सितारों के फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।