चंद्रकांत पाटिल सहित भाजपा को बड़ा झटका ! पुणे स्नातक सीट से महाविकास के अरुण लाड विजयी 

 

पुणे, 4 दिसंबर 

पुणे स्नातक विधान परिषद् चुनाव में महाविकास आघाडी के अरुण लाड को पहले राउंड में जीत मिलने से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।  अरुण लाड 49 हज़ार 700 वोटों के अंतर से जीत गए है।

अरुण लाड को 1 लाख 22 हज़ार 145 वोट मिले है जबकि भाजपा उम्मीदवार संग्राम देशमुख को 73 हज़ार 321 वोट मिले है।  औरंगाबाद के साथ साथ पुणे स्नातक सीट से पहले पसंद के वोटों की काउंटिंग पूरी हो गई है।  पुणे स्नातक विधान परिषद् से विधायक रहे चंद्रकांत पाटिल कोथरुड से विधान सभा का चुनाव जितने के बाद इस सीट से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।  भाजपा ने मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए पांचों जिले में बड़ी मुहीम शुरू की थी।  मतदान अधिक होने पर यह मुकाबला टक्कर का होने की बात कही जा रही थी।  लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस और महाविकास आघाडी के अरुण लाड ने संग्राम देशमुख पर बड़ी जीत हाशिल की है।

जीत के बाद अरुण लाड सुबह साढ़े 9 बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार से मोदीबाग में मुलाकात करेंगे।