पिंपरी चिंचवड़ की यातायात में सुधार हेतु पुलिस ने उठाया बड़ा कदम 

पिंपरी। संवाददाता – पिंपरी चिंचवड़ के लिए अलग पुलिस आयुक्तालय शुरू होने के बाद से शहर की यातायात में सुधार लाने के लिए कई आमूलाग्र बदल किये जा रहे हैं। वाकड और हिंजवडी की यातायात में सुधार के सफल प्रयोग के बाद अब शहर के सभी मुख्या रास्तों पर दिन में भारी वाहनों, ट्रैवल्स बसों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। 27 नवंबर तक प्रायोगिक तत्व पर यह पाबन्दी कायम रहेगी। भारी वाहनों और निजी बसों के प्रवेश पर रोक के अलावा उनकी पार्किंग और हॉल्टिंग पर भी रोक रहेगी। यातायात सुधार का यह प्रायोगिक प्रयास है इस पर लोगों से 26 नवंबर तक आपत्ति- सुझाव मंगाए गए हैं।
किन रास्तों पर किस समय रहेगी बंदी?
* पुणे- मुंबई हाइवे पर देहुरोड केसेंट्रल चौक से दापोडी हैरिस ब्रिज पर सुबह नौ से रात नौ तक
* वाकी से चाकण सकाळी साढ़े सात से दोपहर एक व दोपहर चार से रात्री नौ बजे तक
* देहूगाव से आलंदी रोड पर भारी वाहनों  पर रोक
* तलेगांव से चाकण सुबह सात ते शाम सात
* औंध ब्रिज से वाकड ब्रिज तक सुबह सात से दोपहर एक व दोपहर चार से रात नौ
* भोसरी चौक से दिघी मॅगझीन चौक पर सुबह आठ से रात आठ
* पिंपरी शगुन चौक व बाजार में सुबह आठ से दोपहर 12 व शाम पांच से रात आठ
* म्हालसांकात चौक से लोकमान्य हॉस्पिटल और म्हालसाकांत चौक से खंडोबामाल सुबह आठ से रात आठ
* सांगवी, पिंपले गुरव रोड पर भारी वाहनों पर पूरी तरह से रोक
* नासिक फाटा आने वाले सभी मार्गों पर सुबह नौ से रात नौ बजे तक