कंटेनर से बाइक को टक्कर एक की मौत

पुणे समाचार 

पुणे मुंबई महामार्ग पर कंटेनर की टक्कर में  एक व्यक्ति की मौत हो गई।  यह हादसा गुरुवार सुबह 7  बजे के करीब सोमाटने फाटा इलाके में हुआ। मृतक का नाम अभी पता नही चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 7  बजे के करीब एक शख्स अपनी बाइकपर जा रहा था। तभी अचानक MH 11 AL 5916 कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, इस हादसे में बाइकसावर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही महामार्ग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ-साथ आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।