विपक्षों को खत्म कर लोकतंत्र कमजोर करने का भाजपा का षड़यंत्र: सुषमा अंधारे ने लगाया आरोप

पुणे: समाचार ऑनलाइन – सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणराज्य संघ की अध्यक्षा सुषमा अंधारे ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षों को खत्म कर लोकतंत्र कमजोर करने का षड़यंत्र रचा गया है। उसके लिए पार्टी में बढ़े पैमाने पर इनकमिंग शुरू कर दिया गया है।

भीम आर्मी (बहुजन एकता मिशन, महाराष्ट्र) द्वारा पुणे के गणेश कला क्रीड़ा मंच में संविधान विरोधी सरकार, चले जाओ महापरिषद का आयोजन किया गया था। इस समय अंधारे ने कहा कि एक समय भाजपा पर तीखी टिका टिप्पणी करनेवाले अब भाजपा नेताओं से गले मिल रहे हैं। विरोधक खत्म कर लोकतंत्र को कमजाेर करने का षड़यंत्र पार्टी ने रचा है। उसके लिए पार्टी में बड़े पैमाने पर इनकमिंग शुरू कर दिया गया है।

उन्हाेंने कहा कि एक भारतीय के तौर पर हमें हमारी जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए। समानता के स्तर पर लानेवाला आंबेडकरी आंदोलन मजबूत करना चाहिए। मोदी-शहा की जोड़ी और देवेंद्र फडणवीस सरकार जनता से धोखा कर रहे हैं। बैलेट पेपर दूर कर इवीएम घोटाले में चुनाव हो रहे हैं। इसलिए इवीएम के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में सभी को एकत्रित आना चाहिए।

इस समय वरिष्ठ विचारशील डॉ. कुमार सप्तर्षी, दिल्ली स्थित मुस्लिम विचारशील रेहमानी, आंबेडकरी विचारशील कुमार मेटांगे, भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष दत्ता पोल, महिला आघाड़ी की नीता आडसुले, उपाध्यक्ष हुसेनभाई शेख, मुकेश गायकवाड़, संपर्कप्रमुख प्रदीप कांबले उपस्थित थे।