बीड़ में भाजपा नगरसेवक की हत्या, आरोपी का अब तक सुराग नहीं 

बीड़ : समाचार ऑनलाइन – आंबेजोगाई में भाजपा नगरसेवक विजय शेषराव जोगदंड की शुक्रवार की रात 8 बजे हत्या होने से यहां खलबली मच गयी है। परली वेस में हुई लड़ाई के बाद तेज़धार हथियार से जोगदंड पर वार किया गया। इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए विजय जोगदंड को तुरंत स्वाराती हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी ।

भाजपा नगरसेवाल विजय जोगदंड पर आंबेजोगाई शहर में रविवार पेठ में पानी टंकी के पास किसी अज्ञात हमलावर ने तेज़धार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हमला करने के बाद हमलावर तुरंत वहां से फरार हो गया। इस प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लेकिन अबतक आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया है।

नगरसेवक विजय जोगदंड की हत्या राजनीतिक दुश्मनी के कारण की गयी है या इसके पीछे और कोई वजह है। पुलिस दोनों एंगेल से मामले की जांच कर रही है। लेकिन प्राथमिक जानकारी यही है कि यह हत्या परली वेस में लड़ाई के बाद की गयी है।

इस बीच हत्या के बाद आंबेजोगाई परिसर में खलबली मच गयी है। इस प्रकरण में आंबेजोगाई शहर पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है। लेकिन इस घटना को लेकर परिसर में तनाव का माहौल है। शहर में नगरसेवक की हत्या से कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा हो गया है।