नारायण राणे फिर से कांग्रेस में शामिल हो सकते है, रत्नागिरी से चुनाव लड़ाने की तैयारी 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी दवारा कुछ बाहरी लोगों को टिकट देने की संभावना है । पुणे, रत्नागिरी, उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से नयी उम्मदीवार देने के लिए कांग्रेस की तरफ से तेज़ी से काम होने की जानकारी सामने आयी है।

कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़ कर गये कोकण के ताकतवर नेता नारायण राणे के फिर से कांग्रेस में शामिल होने की संभावना जाहिर की जा रही है। रत्नागिरी लोकसभा सीट के लिए राणे से संपर्क करने के लिए एक बड़े कांग्रेसी नेता को लगाये जाने की जानकारी सामने आयी है।

पुणे लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस की तरफ से संजय काकड़े का नाम चर्चा में है। संजय काकड़े फ़िलहाल भाजपा के सहयोगी संसद है। लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी को मुश्किलों में डालने में लगे हुए है।

इस बीच नारायण राणे  फ़िलहाल भाजपा के साथ नज़र आ रहे है। भाजपा के कोटे से उन्हें राजयसभा का संसद बनने का मौका मिला है। लेकिन भाजपा का शिवसेना के साथ गठबंधन हो सकता है। ऐसे में भाजपा राणे का पत्ता काट सकती है। इस लिए राणे कांग्रेस कोटे से रत्नागिरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका देने की चर्चा चल रही है।