जलगांव में भाजपा और सांगली में राष्ट्रवादी- कांग्रेस आगे 

पुणे। समाचार ऑनलाइन 
महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन और सियासी उठापटक के बीच संपन्न हुए सांगली और जलगांव मनपा चुनाव के परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में सांगली में भाजपा सात सीटों, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन आठ सीटों पर आगे हैं। वहीं जलगांव में भाजपा तीन और शिवसेना दो सीटों पर आगे है। सांगली-मिराज-कुपवाड मनपा में लड़ाई कांग्रेस-राष्ट्रवादी गठबंधन बनाम भाजपा है जबकि जलगांव मनपा में शिवसेना और भाजपा के बीच लड़ाई है। वर्तमान में यहां शिवसेना- स्थानीय गठबंधन और सांगली में राष्ट्रवादी-कांग्रेस गठबंधन की सत्ता है।
 [amazon_link asins=’B07D11MDBS’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’33b7a5f2-96e9-11e8-bda4-a9836a798291′]
मराठा आंदोलन के चलते पुरे महाराष्ट्र में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इसी घमासान के बीच पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली-मिराज-कुपवाड मनपा (एसएमकेएमसी) में 78 सीटों और उत्तर महाराष्ट्र में जलगांव मनपा (जेएमसी) में 75 सीटों पर एक अगस्त को मतदान हुए थे। शुक्रवार को मतगणना कि जा रही है और धीरे धीरे नतीजों के रुझान सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझान में सांगली में भाजपा सात सीटों, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन आठ सीटों पर आगे हैं। वहीं जलगांव में भाजपा तीन और शिवसेना दो सीटों पर आगे चल रही है।