व्हाट्सऐप पर बच्चों को अश्लील संदेश भेज रही थी महिला, केस दर्ज

पुणे | समाचार ऑनलाइन

व्हाट्सऐप पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला अपने एक मित्र से बदला लेने के लिए उसके बच्चों को ऐसे संदेश भेजती थी। पिंपरी-चिंचवड़ के आर्कुड़ी से जुड़े इस मामले में पुलिस ने उक्त महिला और उसके पति के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

[amazon_link asins=’B01N54ZM9W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e8bfe0e5-96eb-11e8-b85a-f9d6bd76bdac’]

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला और बच्चे के पिता के बीच जान-पहचान थी, दोनों का एक-दूसरे से मिलना-जुलना भी होता रहता था। लेकिन बीते कुछ दिनों से बच्चे के पिता ने अचानक आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इससे महिला नाराज़ हो गई और उसने एकव्हाट्सऐप ग्रुप बनाया और इसमें संबंधित व्यक्ति के बच्चों को भी शामिल कर लिया। इसके बाद उसने ग्रुप में अश्लील फोटो आदि भेजना शुरू कर दिया। बच्चों ने इस बारे में तुरंत अपने पिता को बताया, जिसके बाद आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।