पुणे के लष्कर इलाके में कैनल में कूदा शख्स

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुणे के लष्कर इलाके में आज सुबह 11.30 बजे के करीब एक शख्स द्वारा कैनल में कूदने की घटना घटी। कैनल में शख्स को कूदते देख आस पास के लोगों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। स्थानिक नागरिकों के मदद से शख्स को बाहर निकाला गया।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b8bf4b27-96ed-11e8-8306-475605c8d920′]
प्राप्त जानकारी अनुसार एक शख्स काफी देर से कैनल के पास चक्कर काट रहा था, किसी बात से परेशान होकर शख्स ने कैनल में कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की। इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शख्स को ससून हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया है। अब तक शख्स का नाम पता नहीं चल सका है।