पुणे : बहन पर संदेह करनेवाले जीजा पर किया खूनी हमला

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के कात्रज इलाके में बहन पर शक करने के मामले में जीजा पर खूनी हमला करने की घटना सामने आयी है। बहन पर संदेह करने की बात से खफा होकर साले ने अपने जीजा पर दो साथियों के साथ मिलकर खूनी हमला किया। इस घटना में जीजा गंभीर रुप से घायल हो गया है। यह मामला भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

PUNE : गोवा से वायरल किया पत्नी का अश्लील वीडियो

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आशिष बसवंत तडवलकर (26, कात्रज) गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी साला अमित दीपक आरडे और अमोल वेनपुरे को गिरफ्तार किया है। लखन जगताप इस मामले में फरार है। यह घटना मंगलवार दोपहर आंबेगाव खुर्द स्थित सच्चाईमाता मंदिर के बाजू में पानी के टंकी के पास घटी।

[amazon_link asins=’B07DRJ4HD6,B0785VN91S,B077ZTYHTR’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’bb186d63-bbcd-11e8-abbe-2564f431b8f8′]
आशिष तडवलकर यह ड्राइवर के रुप में काम करता है। अमित आरडे की बहन से प्रेमविवाह किया था, दोनों को दो बच्चे हैं। पिछले कुछ दिनों से आशिष की पत्नी हमेशा मोबाइल पर ही बात करती रहती है। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। मोबाइल पर इतनी देर किस से बात करती रहती है, इस तरह से शक कर आशिष अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था। आशिष द्वारा रोजाना शक किए जाने की बात पर पत्नी दस दिन पहले अपने मायके चली गई थी।

मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब अमित आरडे यह अपने दो दोस्त अमोल वेनपुरे, लखन जगताप के साथ सच्चाईमाता मंदिर के पास पानी की टंकी यहां पर गए। वहां से अमोल वायेकर ने आशिष को फोन किया, अमित उसका साला उससे मिलने आया है ऐसा बताकर बुलाया। आशिष जब वहां मिलने गया तो उसपर तीनों ने हथियारो से हमला कर दिया। इस घटना में आशिष गंभीर रुप से घायल हो गया है।

आशिष तडवलकर का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त बच्चनसिंह, सहायक पुलिस निरीक्षक रविंद्र रसाल, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विष्णु पवार, पुलिस निरीक्षक विष्णु ताम्हाणे न उनकी टीम घटनास्थल में दाखिल हुई थी। भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक डी.आर.मदने अधिक जांच कर रहे हैं।