बीएमसी ने गणेश मंडलों के लिए जारी की गाइडलाइन

मुंबई | समाचार ऑनलाइन 

बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। हर साल गणेशोत्सव पर गणेश मंडलों द्वारा भव्य पंडाल सजाये जाते हैं। मुंबई महापालिका ने सभी सार्वजनिक गणेश मंडलों के लिए एक नियमावली तैयार की है, जिस पर अमल करना प्रत्येक मंडल के लिए ज़रूरी होगा। मुंबई में कुल 10 हजार 700 पंजीकृत गणेश मंडल हैं। वहीं, मंडलों ने भी कुछ मांगे प्रशासन के सामने रखी हैं

[amazon_link asins=’B06XR1N3Y5,B075VVRB8K’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’708f7c0f-9658-11e8-a535-6364532217d6′]

प्रशासन क्या चाहता है?

  • पंडाल के किनारे10 फीट जगह छोड़ें, ताकि अग्निशामक दल, एम्बुलेंस और पैदल चलने वाले बिना किसी परेशानी से आ-जा सकें
  • पंडाल लगाने के लिए बीएमसी,पुलिस, यातायात विभाग, अग्निशामक दल से एनओसी प्राप्त करें
  • पंडाल में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम किये जाएं
  • पंडाल के बाहर पंडाल का लेआउट दर्शाने वाला पोस्टर आदि लगाया जाए
  • पंडाल से100 मीटर दूर पार्किंग की व्यवस्था की जाए
  • गणेश विसर्जन के10 दिनों के भीतर पंडाल आदि लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे भरे जाएं और उनकी फोटो खींचकर महापालिका को भेजी जाए
  • क्या चाहते हैं मंडल?
  • गणेशोत्सव के दौरान रात12 बजे तक लाउडस्पीकर की अनुमति मिले
  • लाउड स्पीकर इस्तेमाल करने संबंधी नियम में बदलाव किया जाए
  • साइलेंस जोन में लाउड स्पीकर की अनुमति दी जाए
  • मुंबई मेट्रो के कामकाज को ध्यान में रखते हुए बाप्पा के आगमन और विसर्जन के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रदान किया जाए।