ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के गणेश पेठ में चार महीने पहले ट्रिपल मर्डर हुआ था, जिससे शहर में हडकंप मच गया था। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार था। जिससे उत्तरप्रदेश की पुलिस की मदद से फरासखाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुन्ना उर्फ शाहआलम इस्माइल शेख (20, उत्तरप्रदेश) को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। c पुलिस के हवाले किया। ज्ञात हो कि मुन्ना काफी दिनों से फरार था, पुलिस ने मुन्ना को ढूंढने में काफी खोजबीन की थी, यहां तक मुन्ना को ढूंढने के लिए फरासखाना पुलिस के कर्मचारी उत्तरप्रदेश भी गई थी। पर उस दरम्यान मुन्ना पुलिस के हाथ नहीं लगा था।

[amazon_link asins=’B00BSE5WQ4,B0085SLDKU,B071D4MP9T’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6995c318-965c-11e8-ba97-7fdcaad9c411′]

चार महीने पहले नागजरी पुल के नीचे तीन लाश मिलने से हडकंप मच गया था। आरोपियों और मृतकों के बीच भंगार को लेकर वाद विवाद हुआ था। इस वाद विवाद में तीन लोगों की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में नवेद रफिक शेख (15), संदीप नारायण वाघ व अन्य एक शख्स की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने विकी उर्फ विक्रम परदेशी और रविंद्र सोनवणे को गिरफ्तार किया था। पर इस हत्याकांड के बाद मुन्ना फरार था। मुन्ना अब पुलिस के कब्जे में है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मुन्ना का जन्म पुणे में ही हुआ था। बचपन में ही मुन्ना के पिता गुजर गए थे और मां एक बच्चे की हत्या करने के आरोप में पिछले 12 सालों से जेल में है, जो आजीवन कारावास की सजा भोग रही है। मुन्ना व्यसन का अधीन है, मुन्ना ने अपने साथीदारों के साथ मिलकर इन तीनों की हत्या की थी।