ऐसे लड़कियों से संबंध बनाने में ज्यादा इंटरेस्ट लेते हैं लड़के: रिपोर्ट

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – एक सर्वे के अनुसार लड़कों और लड़कियां से जुड़े रिलेशनशिप के बारे कई सारी जानकारी सामने आयी है। जिसमें लड़का या लड़की दोनों ही यह जानने की इच्छा रखते हैं कि उनका पार्टनर उनसे पहले कितने लोगों के साथ संबंध बना चुका है या बना चुकी है। इसी मुद्दे को लेकर एक सर्वे किया गया है, जिसमें चौंका देने वाले जानकारी सामने आए हैं।

नॉटिंघम, ब्रिस्टल और स्वेनसिया यूनिवर्सिटीज के शोध में लोगों से पूछा गया कि आप कितने लोगों से संबंध बना चुके लड़के या लड़की को अपना पार्टनर बनाएंगे। इस पर रिसर्च में शामिल सभी लोगों ने अलग-अलग राय रखी। इस रिसर्च में 188 लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें 104 लड़कियां शामिल थीं। शोध में पूछे गए सवाल 18 से 35 साल के उम्र वाले लोगों से पूछा गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़के और लड़कियां दोनों ही पहले से दो लोगों के साथ संबंध बना चुके लड़के या लड़की को अपना पार्टनर बनाना पसंद करते हैं।

इस रिपोर्ट में लड़कियां छह से ज्यादा लड़कियों के साथ सो चुके लड़कों से रिश्ता बनाने में कतराने की बात कही गयी है। जिन लोगों से सवाल पूछे गए उनमें लड़कियों के एक्स पार्टनर का औसत नंबर 5.81 और लड़कों की एक्स पार्टनर का औसत नंबर 8.24 रहा। रिसर्च में आगे कहा गया कि लड़कियों के मुकाबले लड़के वर्जिन लड़की के साथ संबंध बनाने को ज्यादा तरजीह देते हैं।