हडपसर के ससाणेनगर में तोड़फोड़

समाचार ऑनलाइन- हडपसर स्थित ससाणेनगर में 10 से 12 लोगों की गैंग ने कोयता व तलवार लेकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से 8 से 10 बाइक और कार की तोड़फोड़ की है। उसके बाद आरोपी को पकड़कर नागरिकों ने पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस की हिरासत से यह सभी आरोपी फरार हो गए हैं।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार हत्या के प्रयास में अपराध दर्ज किए गए सत्तुर्या के भाई से हुए झगड़े के चलते उसके भाई की बाइक की तोड़फोड़ कर कार में पथराव किया गया था। नागरिकों ने उसे पुलिस के हवाले नहीं किया, पुलिस को आता देख नागरिकों के चंगुल से छूटकर फरार होने का दावा हडपसर पुलिस कर रही है। यह घटना हडपसर में ससाणेनगर गली नंबर 9 में शनिवार की रात 9 बजे के करीब घटी।
 
इस बारे में हडपसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील तांबे ने बताया कि सत्तुर्या के भाई से झगड़े के चलते गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई। एक कार पर पथराव भी किया गया। गैंग द्वारा इलाके में बड़े पैमाने पर पथराव करने की कोई घटना नहीं घटी। सत्तुर्या ऊर्फ राजेश नेवसे ने कुछ दिनों पहले हत्या की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। शनिवार को उसके भाई के साथ झगड़ा हुआ था। इस बात से खफा होकर उसके भाई के बाइक की तोड़फोड़ की गई थी। साथ ही एक कार पर पथराव किया गया। यह घटना की जानकारी मिलते ही हडपसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनीत तांबे व बाकी अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।