अनैतिक संबध के कारण भाई ने ली भाई की जान  

आलंदी : समाचार ऑनलाइन
पिंपरी चिंचवड़ परिसर में तोड़फोड़ , मारपीट की घटना के बाद एक शख्स की हत्या करने का मामला उजागर हुआ है। आलंदी परिसर में अनैतिक संबध के कारण एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी  है। यह घटना आज दोपहर को उजागर हुई है। आलंदी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर  घटना की जांच में जुटी है। संतोष शंकर थोरवे ऐसा मृतक शख्स का नाम है। इस मामले में पांडुरंग शंकर थोरवे नामक शख्स को आलंदी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a99c5ffa-bd9e-11e8-a8cb-bfa280479a2d’]
प्राप्त जानकारी अनुसार, संतोष और पांडुरंग दोनो सौतेले भाई है। संतोष का एक महिला के साथ अनैतिक संबध होने के कारण पांडुरंग और संतोष के बीच विवाद हुआ। आज दोपहर पांडुरंग ने संतोष को शराब पिलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर सर पे पत्थर से वार कर हत्या कर दी । घटना की जानकारी आलंदी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने पांडुरंग थोरवे नामक शख्स को हिरासत में लिया है। आगे की जांच में पुलिस जुटी है।
[amazon_link asins=’B078FZJD5F,B079YJQ869′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c0448bb0-bd9e-11e8-a61a-45f226e8a9de’]