एक दिन में स्वाइन फ्लू के मिले 11 मरीज

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
पिंपरी चिंचवड़ में स्वाइन फ्लू का आतंक कायम है। शुक्रवार को एक ही दिन में इस बीमारी 11 मरीज मिलने से खलबली मच गई है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शहर में इस बीमारी के अब तक 165 मरीज मिले हैं, इसकी चपेट में आकर अब तक 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। फिलहाल शहर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 47 में से 8 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f28bea4c-bda1-11e8-8364-179ee88cc215′]

पिंपरी चिंचवड़ मनपा के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज दिनभर में 6412 मरीजों की जांच की गई। इनमें से फ्लू के पाए गए 1542 में से 248 मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने से उन्हें टैमीफ्लू की खुराक दी गई। इनमें से 28 मरीजों की लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आज नए से छह मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल शहर के अलग अलग अस्पतालों में 17 संदिग्ध मरीजों समेत 30 मरीजों का इलाज जारी है, इसमें से आठ मरीजों की हालत नाजुक रहने से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

[amazon_link asins=’B07BDJY5PX,B00EB4PIEY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0c943117-bda2-11e8-93f0-7d2be99e950c’]