पुणे में मामूली विवाद के चलते जलायी गाड़ियां

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में मामूली विवाद के चलते दो गाड़ियां जलाने की घटना सामने आयी है। इस घटना में होंडा शाइन और हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक को जलाया गया है। इस घटना में दो शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना आंबेगांव में जय भवानी चौक स्थित राधाकृष्ण कॉलनी में हुई है। यह मामला भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में चेतन निवृत्ती चांदेलकर (28) ने शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने इस मामले में राकेश प्रकाश लोखंडे और अमोल सयाजी बाबर को गिरफ्तार किया है। यह घटना 24 जनवरी की रात 8.30 बजे के करीब घटी है। शिकायतकर्ता अनुसार राधाकृष्ण कॉलनी में दोनों आरोपी का शकील कुरेशी नामक शख्स के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई।

यह वाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने बदला लेने के लिए वहां पार्क की गई गाड़ियों में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। जिसमें दो बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वाद विवाद किसी और शख्स के साथ हुआ, दूसरे के गाड़ी में आग लगाकर नुकसान किया। इस घटना में शिकायतकर्ता की होंडा शाइन गाड़ी और पास में ही पार्क की गई अजीत लक्ष्मण सुतार नामक शख्स की हीरो होंडा गाड़ी को आग लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल में दाखिल हुए थे। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।