एक तरफ़ा प्यार में युवती को जिंदा जलाया

वाशीम : शादी के लिए माना करने पर 18 वर्षीय युवती को जलाने की घटना सामने आयी हैं। यह घटना 19 जून को सुबह आठ बजे के आसपास घटी। पीड़ित लड़की को ईलाज के लिए अकोला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अनसिंग पुलिस स्टेशन इलाक़े के सावली में आरोपी रवी भगवान भालेराव (21) ने गांव के 18 वर्षीय लड़की को तुम मेरे से शादी करो ऐसा बोलकर उसके घर में घुसा। इस दौरान पीड़ित लड़की ने अपनी माता-पिता के सहमति से शादी करने की बात कही। जिसके बाद लड़की ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके गुस्से में आकर आरोपी युवक ने लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर उसे आग के हवाले कर दिया और वहां से फरार हो गया।

पीड़ित महिला द्वारा दी गयी स्टेटमेंट के अनुसार अनसिंग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 452, 307 के तहत अपराध दर्ज़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की को पहले ईलाज के लिए वाशीम और बाद में अकोला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। अनसिंग पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।