पत्नी के साथ झगड़ा, शिक्षक पति ने घर ही जलाया

अहमदनगर : समाचार ऑनलाइन – पत्नी के साथ हुए झगड़े में एक शिक्षक पति ने घर ही जला दिया। यह घटना रविवार की शाम को राहुरी शहर में घटी। घर जलाने की बात पता चलते ही घरमालिक ने पुलिस स्टेशन में इस बात की जानकारी दी। घटनास्थल में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी।
इस बारे में प्राप्त जानकारी अनुसार राहुरी शहर के मध्यवर्ती इलाके में एक बिल्डिंग में फ्लैट में किराए से एक शिक्षक रहता था। रविवार की शाम को शिक्षक पति का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ है। इस झगड़े से परेशान होकर शिक्षक पति ने घर में केरोसिन छिड़कर आग लगा दी। कुछ ही क्षणों में आग ने रौद्र रुप ले लिया। आग को फैलता देखकर पति-पत्नी घर से बाहर भाग गए।
फ्लैट में आग लगता हुआ देख बिल्डिंग के निवासी व इलाके के नागरिकों ने बिल्डिंग के बाहर काफी भीड़ की थी। नागरिकों ने अग्निशामक विभाग को आग लगने की जानकारी दी। उसके बाद कुछ ही मिनटों में महानगरपालिका के अग्निशामक विभाग की टीम घटनास्थल पर दाखिल हुई। कुछ ही देर में आग को बुझा दिया गया। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही घरमालिक शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे। अपराध दर्ज न हो इसलिए शिक्षक व उसके रिश्तेदार पुलिस स्टेशन पहुंचे।
नुकसान भरपाई देंगे, पर मामला दर्ज मत करो। ऐसी विनंती शिक्षक द्वारा की जा रही थी। देर रात राहुरी पुलिस स्टेशन अंतर्गत इस बात को लेकर चर्चा शुरू थी।