महाबलेश्वर-पोलादपुर मार्ग आठ घंटे रहा बंद,अंबेनली घाट में गिरी बस को निकाला गया  

सातारा । समाचार ऑनलाइन  

महाबलेश्वर से पोलादपुर मार्ग को आज आठ घंटे के लिए बंद रखा गया था। इस मार्ग में आज आठ घंटे यातायात सेवा ठप रही। दापोली कृषी विद्यापीठ की बस 28 जुलाई 2018 को अंबेनली घाट के 700 से 800 फिट निचे गिर गयी थी। इस भीषण दुर्घटना में 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जिसके बाद आज उस बस को घाट से बाहर निकाला गया।  [amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’133c0950-c96d-11e8-a221-5f5fc858e2f9′]
यह बस निकालने के बाद पुलिस को आगे की जांच करने में मदद मिलेगी। इस भीषण दुर्घटना में 30 कर्मचारियों की मौत हो गयी थी , लेकिन दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।  जिसके लिए अब बस को घाट से निकाला गया।  ताकि दुर्घटना का तकनिकी कारण समझा जा सके।
[amazon_link asins=’B07BJCPX4H,B06Y5P68KC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2141362e-c96d-11e8-a874-63bcfcabd38e’]
इस भीषण दुर्घटना में प्रकाश सावंत देसाई एक मात्र भाग्यशाली रहे , जिनकी जान बच गयी।  सावंत देसाई ने जांच समिति को अपने जबाव में कहा  कि, बस अच्छी कंडीशन में थी।  दुर्घटना के समय बस के मुख्य चालक प्रशांत भांबिड ही बस चला रहे थे। लेकिन मृतकों के परिवार का आरोप है कि दुर्घटना के समय सावंत देसाई बस चला रहे थे।  सावंत देसाई सच या झूठ बोल रहे इसके लिए सावंत देसाई का नार्को टेस्ट करने की मांग मृतकों के परिवारों ने किया है। बस बाहर निकाल लिया गया है। अब  स्टेअरिंग में लगे ऊँगली के निशानों की जांच की जाएगी।

पुणे में मेथनॉल पर दौड़ेंगी एसी बसें; नीति आयोग ने जताई सहमति