व्यापारी का अपहरण कर 20 करोड़ की फिरौती मांगनेवाले तीनों गिरफ्तार

पुणे समाचार ऑनलाइन

टिंबर मार्केट से शनिवार की शाम एक व्यापारी का अपहरण कर 20 करोड़ की फिरौती मांगनेवाले तीनों को क्राइम ब्रांच की युनिट 1 की टीम ने रविवार की तड़के गिरफ्तार किया है। व्यापारी को सुरक्षित अपहरणकर्ताओं से छुड़वा लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर अपराधी है और उसके दो साथीदारों को ढूंढने का काम जारी है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5a3fd9ed-ca23-11e8-8abe-f9eb3700b701′]

अधिक जानकारी अनुसार टिंबर मार्केट में एक व्यापारी को शनिवार की शाम कार में अपहरण किया गया था। इस बारे में पुलिस को शाम 6.30 बजे के करीब यह घटना की जानकारी मिली थी। शुरूवात में 20 करोड़ की फिरौती मांगनेवाले अपराधियों ने फिरौती की रकम कम करके 15 लाख रुपए कर दी थी। क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप देशपांडे, पुलिस उपायुक्त शिरिष सरदेशपांडे, सहायक पुलिस आयुक्त समीर शेख के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे पुणे में आरोपियों की खोज शुरू की थी। इसी दौरान देर रात आरोपी कात्रद में होने की बात समझ में आयी थी।
[amazon_link asins=’B01DEWVZ2C’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5338ba94-ca24-11e8-afab-23730e8606b6′]

अपराधियों ने जिस कार को भगाकर लेकर गए थे, उस कार को पुलिस ने ढूंढ निकाला था। आरोपी यह व्यापारियों को खेड शिवापुर की ओर ले जा रहे थे। चलती गाड़ी को ओवरटेक कर पुलिस ने चारों ओर से गाड़ी को रुकवाया था। पुलिस ने गाड़ी में बैठे व्यापारी की पहले छुड़वाया और उसके बात तीनों को हिरासत में लिया था। आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल और कोयता बरामद किया है।
[amazon_link asins=’B07CRCPM4T’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’62a4228e-ca23-11e8-9496-110fdc326153′]

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में युनिट 1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितीन भोसले पाटिल, उपनिरीक्षक दिनेश पाटिल, हर्षल कदम, पुलिस कर्मचारी सचिन जाधव, इमरान शेख और उनके सहयोगियों की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के दो और साथीदारों को पुलिस तलाश कर रही है। मामले की अधिक जांच खडक पुलिस कर रही है।