मुख्यमंत्री का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बताकर फाइव स्टार होटल के साथ की धोखाधड़ी

पुणे पुलिस ने मुंबई के प्रसिद्ध उद्योजक को किया गिरफ्तार

पुणे समाचार ऑनलाइन

गुणवंती परस्ते

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी प्रवीण परदेसी ऐसा फर्जी नाम बताकर पुणे के मंगलदास रोड पर स्थित एक फाइव स्टार होटल के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन अंतर्गत मुंबई के एक प्रसिद्ध उद्योजक सहित 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच, एन्टी डकैती सेल की टीम ने मुंबई के एक प्रसिद्ध उद्योजक को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e8bde8c4-ca29-11e8-893d-cd34e5935952′]

आदित्य अशोक जोगानी (39, मुंबई) को गिरफ्तार किया है। मुंबई के प्रसिद्ध उद्योजक की जानकारी पुलिस द्वारा दी जा रही है। इस मामले में सचिन डिडोलकर (36, खराडी) ने शिकायत दायर करवायी है। डिडोलकर यह मंगलदास रोड पर एक फाइव स्टार होटल में कमर्शियल डायरेक्टर के रुप में कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी प्रवीण परदेसी ऐसा फर्जी नाम बताकर आदित्य जोगानी, मानव शहा, नवीन शहा और गीता शहा के खिलाफ कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

आरोपी ने मुख्यमंत्री का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बताकर जनवरी 2018 से अबतक फाइव स्टार होटल से ईमेल द्वारा संपर्क किया और उनका विश्वास हासिल किया। आरोपी ने होटल के रिसेप्शन में सरकारी अधिकारी नहीं होने के बावजूद फायदा उठाकर शिकायतकर्ता से संपर्क किया। खुद की और उसके बाकी साथियों के रहने और खाने की सुविधा होटल में करवायी। सभी वीआईपी सर्विस का लाभ लेकर होटल का बिल नहीं चुकाकर धोखाधड़ी की। होटल का करीबन 95 हजार 900 रुपए का बिल नहीं भरकर होटल प्रबंधक के साथ धोखाधड़ी की।
[amazon_link asins=’B07CRCPM4T’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’eef2f671-ca29-11e8-8da9-a5c4705922d8′]

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्‍त प्रदीप देशपांडे, उपायुक्‍त शिरीष सरदेशपांडे, सहायक आयुक्‍त समीर शेख के मार्गदर्शन में एन्टी डकैती सेल के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम, सहायक निरीक्षक लक्ष्मण डेंगले, महिला सहायक निरीक्षक वी.एस. चव्हाण और उनकी टीम ने आरोपी आदित्य जोगानी को गिरफ्तार किया। आदित्य अशोक जोगानी यह मुंबई प्रसिद्ध उद्योजक है। इसके पूर्व डायमंड कंपनियों के साथ धोखाधड़ी की। इस मामले की जांच महिला सहायक निरीक्षक वी.एस.चव्हाण कर रही है।