विश्रांतवाडी और निगडी में दो युवकों का मर्डर

पुणे समाचार ऑनलाइन

पुणे के विश्रांतवाडी इलाके में मछली मार्केट में एक युवक की तेजधार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस घटनास्थल पर दाखिल होकर मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन अबतक हमला करनेवालों की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। अनिल धोत्रे (37, विश्रांतवाडी) नामक युवक की हत्या की गई है। इस मामले में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e53caed9-ca25-11e8-ae84-554935d992c5′]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मछली मार्केट में शेलारघाट में एक शख्स की खून से लथपथ लाश देखी गई थी। जिसकी जानकारी नागरिकों द्वारा पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस घटनास्थल में दाखिल हुई थी। अज्ञात हमलावरों द्वारा शख्स के चेहरे पर सात से आठ बार बेरहमी से वार कर चेहरा विद्रुप कर हत्या की गई है। दो से ज्यादा लोगों द्वारा यह हत्या की जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। पूर्व रंजिश के चलते यह हत्या किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
[amazon_link asins=’B07CRCPM4T’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’eb2f344d-ca25-11e8-84ba-8b1264c06ad1′]

वहीं दूसरी ओर पिपंरी चिंचवड के निगडी इलाके में एक घर में युवक की सिर पर सीमेंट के ईंट से हमलाकर हत्या की गई है। इस हत्या का खुलासा रविवार की सुबह 8 बजे के करीब हुआ। तुकाराम गुरपा शिंदे (22, मिलिंदनगर) नामक युवक की हत्या की गई है। निगडी पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। तुकाराम अपने भाई के साथ मिलिंदनगर में किराए के कमरे में रहते थे। अज्ञात बदमाशों द्वारा दोनों भाईयों पर हमला किया गया था। इस घटना में तुकाराम की मौत हो गई और उसके भाई का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।