तिहाड़ जेल में जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे 

दिल्ली | समाचार ऑनलाइन – तिहाड़ जेल के अंदर कैदियों के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए जल्द सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए तिहाड़ प्रशासन से पूछा है कि,  जेलों में सीसीटीवी लगाने में देरी होने का क्या कारण है।  दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल के डीजी और पीडब्लूडी के मुख्य सचिव के साथ मीटिंग कर जेलों में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया है।  आगे कोर्ट ने सख्त शब्दों में कहा कि, इस मामले में अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7dd4b506-d10a-11e8-b9e7-0b030787d948′]

पिछली सुनवाई में तिहाड़ जेल के अंदर कैदियों के साथ मारपीट की घटना को हाईकोर्ट ने बेहद गंभीर मामला बताया था। कोर्ट ने कहा था कि,  जब देश की राजधानी की जेल में ही कैदियों के साथ मारपीट हो रही है तो अन्य राज्यों में कैदियों के साथ क्या होता होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। पिछले कुछ वक्त में तिहाड़ में एक नहीं बल्कि कई मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं।

[amazon_link asins=’B0756ZD5PM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1a1e0321-d10b-11e8-a42e-0f01d3c4a318′]

इस पर कोर्ट को बताया गया है कि,  खुद तिहाड़ की गाइडलाइंस को तिहाड़ प्रशासन ही फॉलो नहीं करते है। तिहाड़ जेल में सभी जगह सीसीटीवी कैमरा लगाना भी इन्हीं गाइडलाइंस का हिस्सा है, ताकि कैदियों और तिहाड़ प्रशासन के कर्मचारियों दोनों पर निगाह रखी जा सके।

[amazon_link asins=’B0756ZD5PM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’39d6484c-d10b-11e8-b17f-c9a6028286ba’]