केन्द्र सरकार की विदाई तय, चुनाव में बिना किसी चेहरे के उतरेगा महागठबंधन : शरद यादव

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन  
आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सत्तादल बीजेपी द्वारा 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है।  वही बात करे विपक्ष की तो वह भी पीछे नहीं है। विपक्ष में मौजूद अलग-अलग पार्टिया लगातार एक दूसरे के साथ मुलाकात 2019 की तैयारी कर रही है।  पिछले कही समय से महागठबंधन पर चर्चा शुरू है। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने कहा कि,  केंद्र की वर्तमान सरकार की विदाई तय है और वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार के खिलाफ महागठबंधन मैदान में उतरेगा, लेकिन उसका कोई चेहरा नही होगा।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4ba9366d-c32f-11e8-8ec2-13b97c322147′]

आगे यादव ने कहा कि,  केन्द्र की वर्तमान सरकार की विदाई तय है, क्योंकि देश के हालात काफी विकट हैं। आरक्षण के संबंध में पूछे गये सवाल को यादव टाल गये। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है । किसानों को फसल की लागत से डेढ गुना मूल्य देने, प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने, गंगा साफ करने जैसे और कई अन्य वादे हैं जो पूरे नहीं हुए हैं।  यादव ने कहा कि, सरकार को सड़क, पानी ,बिजली ,रोजगार पर ध्यान देना चाहिए, जो नहीं दिया जा रहा है । उन्होंने आधार कार्ड पर सवाल उठाते हुए कहा वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव किसान, लोकशाही, रोजगार, राफेल आदि मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

राज्यों में महागठबंधन को लेकर प्रश्न पूछे जाने पर यादव ने कहा राज्यों की स्थिति अलग होती है। आमचुनाव में प्रधानमंत्री पद के चेहरे संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव बिना किसी चेहरे के लड़ा जाएगा। चुनाव बाद सब मिलकर चेहरा तय कर लेंगे।
[amazon_link asins=’B01D05DRXS,B015Z7ZQJC,B01BER3ONM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7966f66e-c32f-11e8-a202-5fe04c2cfa09′]