उप्र में कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

लखनऊ (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – प्रदेश की राजधानी में आस-पास बादलों की आवाजाही के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही से उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। आज 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में हल्की वर्षा की शुरुआत हो सकती है। अगले दो दिनों में राज्य में लगातार बारिश की संभावना बन रही है। पूर्वी उप्र के तराई वाले इलाकों में एक-दो स्थानों पर भी बारिश के आसार हैं। 

शुक्रवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, कानपुर का 27 डिग्री, फैजाबाद 27 डिग्री, बहराइच 26 डिग्री, मेरठ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।