Chandrakant Patil | एक मास्क तक नहीं ख़रीदा, चेक हाथ में लेकर घूमते रहे, सारा पैसा केंद्र ने दिया ; चंद्रकांत पाटिल का मुख्यमंत्री पर हमला 

कोल्हापुर (Kolhapur News) : Chandrakant Patil | कोरोना काल में महाविकास आघाडी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) ने जनता को धोखा दिया।  सारा फंड केंद्र ने दिया।  उन्होंने एक मास्क तक नहीं ख़रीदा।  केवल चेक हाथ में लेकर घूम रहे थे।  इस तरह के शब्दों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) पर निशाना साधा है।  चंद्रकांत पाटिल कोल्हापुर (Kolhapur) में मीडिया से बात कर रहे थे।  इसी दौरान उन्होंने महाविकास आघाडी सरकार पर जोरदार हमला बोला।

 

राज्य सरकार को चेतावनी (Chandrakant Patil)

 

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कह सकते है कि  राज्य में मुख्यमंत्री क्यों बदला ? शरद पवार (Sharad Pawar) इस तरह की घोषणा कैसे करते है।  उद्धव ठाकरे को कर्मचारियों को लेकर घोषणा करनी चाहिए।  एसटी कर्मचारियों (ST employees) पर कार्रवाई करने पर देवेंद्र फडणवीस के साथ  सड़क पर उतरने की चेतावनी चंद्रकांत पाटिल ने राज्य सरकार को दी  है.

 

राऊत में कहा छेद है इसका पता लगाए

संजय राऊत (Sanjay Raut) पर निशाना साधते हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उप चुनाव (by-election) में सबसे अधिक सीटें भाजपा (BJP) ने जीता है।  संजय राऊत दूरबीन लेकर बैठे है।  कहा छेद है यह सही से ढूंढे।  पुरे कपडे में वह नज़र नहीं आता है।  उन्होंने सवाल किया कि कमलाबेन डेलकर की जीत शिवसेना की विजय है क्या ? संजय राऊत कहते है कि 2024 में स्थिति बदलेगी।  इस पर बोलेंगे तो जनता क्या करेगी यह तय करे।

हम कपटी नहीं, निर्णय का स्वागत करते है

 

केंद्र सरकार (Central Government) ने पेट्रोल और डीजल की कीमत (petrol-diesel price) में कमी की है।  अब राज्य सरकार को भी कीमत कम करनी चाहिए।  14 राज्यों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत कम की है।  महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने अब तक निर्णय नहीं लिया है। ईंधन को लेकर राज्य सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी तो हम इसका स्वागत करेंगे।  हम कपटी नहीं है लेकिन हमारा चैलेंज है कि सरकार ईंधन की कीमत में कमी नहीं करेगी।

 

 

Devendra Fadnavis | शरद पवार के इस बयान पर फडणवीस ने साधा निशाना, कहा – जिन्हें कोई समझ नहीं है ऐसे लोग…….