INDIAN RAILWAY : तत्काल टिकट बुकिंग के समय में हुआ बदलाव, यहां जानें  नियम और किराया 


नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन –
भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग पर कई तरह के ऑफर देता है। इसी के साथ जिन यात्रियों को अचानक यात्रा करनी पड़ जाती है उनके लिए तत्काल टिकट की सुविधा उपलब्ध करता है। आईआरसीटी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आईआरसीटी ततल बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज़ पर प्रीमियम शुल्क के भुगतान पर उपलब्ध है।

सेकंड क्लास के लिए मूल किराये में तत्काल शुल्क 10 प्रतिशत और अन्य सभी क्लास के लिए मूल शुल्क के 30 प्रतिशत तय किया है। जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ने तत्काल की बुकिंग के समय में कुछ बदलाव किया है। 7 मई 2019 से 19 स्टशनों पर सुबह 11 बजे की जगह अब 11. 30 बजे से टिकट मिलेगा।

यहां समझे किराया
आईआरसीटीसी के जरिये टिकट बुकिंग पर सेकंड क्लास के लिए न्यूनतम किराया 10 और अधिकतम तत्काल शुल्क 15 रुपए है. स्लीपर क्लास के लिए न्यूनतम किराया 90 रुपए और अधिकतम किराया 175 रुपए है। ऐसे हो एसी चेयर क्लास के लिए 100 रुपए और अधिकतम 200 रुपए। एसी 3 के लिए 250 रुपए और अधिकतम 350 रुपए किराया है। एसी 2 के लिए न्यूनतम 300 और अधिकतम 400 रुपए किराया है। एक्जीक्युटिव के लिए न्यूनतम किराया 300 और अधिकतम 400 है।

रिजर्वेशन सेंटर बुकिंग पर किराया
ऐसे ही रेलवे रिजर्वेशन सेंटर बुकिंग के जरिये 100 किलोमीटर तक की दुरी के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपए और अधिकतम किराया 15 रुपए है। स्लीपर क्लास के लिए 500 किलोमीटर तक  की दुरी के लिए 100 रुपए और अधिकतम 200 रुपए है। एसी चेयर क्लास के लिए 250 किलोमीटर तक की दुरी पर न्यूनतम किराया 125 और अधिकतम किराया 225 रुपए हैं। 500  किलोमीटर तक की दुरी के लिए एसी 3 क्लास के लिए 500 किमी की दुरी पर न्यूनतम 300 और अधिकतम किराया 400 है। एसी 2 क्लास के लिए 500 किमी के लिए न्यूनतम 400 रुपए और अधिकतम 500 रुपए है । एक्जीक्यूटिव क्लास में 500 किमी की दुरी के लिए न्यूनतम 400 और अधिकतम 500 रुपए है।