रिश्वत के रूप में लिया चेक, दो कृषि अधिकारी गिरफ्ता

भिवंडी पुणे समाचार

भिवंडी के दो कृषि अधिकारियों को 2 लाख 40 हजार रुपए की घूस लेते हुए ठाणे एन्टी करप्शन विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कैश की रकम के साथ-साथ घूस के रूप में कोरा चेक स्वीकारते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह मामला दर्ज किया गया है।

नवनाथ घरड (49, कृषि पर्यवेक्षक अधिकारी) और आबासाहेब वाकचौरे (54, तहसील कृषि अधिकारी) इन रिश्वतखोर अधिकारियों का नाम है। दोनों भिवंडी के तहसील कृषि कार्यालय के अधिकारी हैं। धान खेती ठीक करने के लिए बिल निकलवाने के लिए घरड द्वारा शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपए की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने ठाणे एन्टी करप्शन विभाग के पास शिकायत की थी। एसीबी द्वारा शुक्रवार को जालबिछाकर घरड और वाघचौरे को दो लाख 40 हजार रुपए और शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर किए ब्लैंक चेक लेते हुए पकड़े गए हुए हैं। पुलिस निरीक्षक संजय सादिगले जांच कर रहे हैं।