बीजेपी के ‘गुप्त सर्वे’ ने उड़ायी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नींद

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

महाराष्ट्र में बीजेपी द्वारा कराए गए गुप्त सर्वेक्षण ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नींद उड़ा दी है।  बीजेपी के इस आंतरिक सर्वे अनुसार आगामी चुनावों में फडणवीस के हाथ से सत्ता जा सकती है। जहां एक ओर बीजेपी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी सरकार के चार साल के कामकाज को कांग्रेस के 70 साल के कामकाज से बेहतर बता रही है, वहीं सत्ता से हाथ धो बैठने की चिंता अंदर ही अंदर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को खायी जा रही है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6fc139cc-cde1-11e8-9fa1-c7317fd1a79c’]

पुणे में सकल जैन संघ द्वारा विशाल मूक मोर्चा का आयोजन

गुप्त सर्वेक्षण की खबर और उसके नतीजों को माना जाए, तो बीजेपी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए आगामी चुनाव आसान नहीं है। खासकर तब जब कांग्रेस-एनसीपी मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वहीं शिवसेना भी बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती है।  राज्य की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर ‘गुप्त सर्वेक्षण’ कराए जाने की बात सामने आई है। खबरों के मुताबिक सर्वेक्षण अनुसार महाराष्ट्र में बीजेपी के 8 सांसदों और 40 विधायकों के इस बार चुनाव हारने की पूरी संभावना है।

[amazon_link asins=’B077N7DDL1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7ba867dc-cde1-11e8-bef4-41b9c2762465′]