मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं

पृथ्वीराज चव्हाण ने साधा निशाना
पुणे : समाचार ऑनलाइन – पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि मराठा आरक्षण का विषय कनिष्ठ सहयोगियों पर सौंप कर मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे है। इस संदर्भ में उन्हें ही फैसला लेने होगा। इस तरह से भागना नहीं चलेगा।

बता दें कि मराठा आरक्षण को लेकर कानूनी कार्यवाही करने के लिए राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की उपसमिति स्थापित करने का आदेश गुरूवार को राज्य सरकार ने दिया। इसकी पृष्ठभूमि पर शुक्रवार को पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने राज्य सरकार के इस आदेश को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में अब तक इस प्रकार से शासन निर्णय नहीं हुआ था। मराठा आरक्षण का विषय कनिष्ठ सहयोगियों पर सौंपकर मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे है।

राज्य पिछड़े वर्ग आयोग की रिपोर्ट अब तक रखी नहीं गई है। इसलिए मराठा समाज को कितनी फीसदी आरक्षण मिलेगा इसको लेकर संभ्रम बना हुआ है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को ही फैसला लेना होगा। यूं इस तरह से अपनी जिम्मेदारियों से भागना नहीं चलेगा। अगर गठित की गई समिति द्वारा गलत फैसला लिया गया तो उसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे क्या? यह सवाल भी चव्हाण ने किया।