नागरिकता कानून : अब विरोध में उतरे महेश भट्ट, बोले – ‘नहीं जमा करुंगा कागजात’

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद से इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। देश के उत्तर पूर्व हिस्से से लेकर दक्षिण तक लोग इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और केंद्र सरकार से इस कानून को बदलने की मांग कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र भी सीएए के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके विरोध में जगह-जगह पर आगजनी की जा रही है। बसों पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की जा रही है। असम में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

इस मामले पर अब बॉलीवुड की कई हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। फिल्म मेकर महेश भट्ट ने संविधान की शपथ लेते हुए कहा कि वो अपने डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करेंगे। महेश भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो संविधान की शपथ ले रहे हैं। भट्ट कहते हैं, ‘हमें लगता है कि नागरिकता संशोधन बिल भेदभाव करता है और यह संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन करता है। हम इस बिल का विरोध करते हैं। अगर ये कानून बन जाता है तो हम इसका बायकॉट करेंगे।’ आगे उन्होंने इस वीडियो में कहा कि ‘हम प्रतिज्ञा लेते हैं कि यदि हमारी नागरिकता को लेकर कोई कागजात मांगे जाते हैं तो हम इसे जमा नहीं कराएंगे।’

visit : punesamachar.com