कॉमेडियन पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

कॉमेडियन और यू-ट्यूबर उत्सव चक्रवर्ती के खिलाफ लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि, उत्सव महिलाओं को अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेजा करता था।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’68e71a0f-c868-11e8-ad73-eda0adffe3e1′]

मुंबई की राइटर कम कॉमेडियन ने गुरुवार को इस बात का खुलासा किया। राइटर ने बताया कि, कई सारी लड़कियों ने शिकायत की है की उत्सव उन्हें सोशल मीडिया पर भद्दे मैसेज और अश्लील तस्वीरें भेजता था और इसके साथ ही लड़कियों से न्यूड तस्वीरें भी मांगता था।

फ्लैट में चल रहा था वेश्याव्यवसाय का गोरखधंधा

राइटर ने उत्सव की हरकतों के बारे में मशहूर फेमिनिस्ट कॉमिक पर्सन को बताया, लेकिन उसके बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया।

[amazon_link asins=’B07DB85QZ3,B01FM7GGFI,B0756RCTK2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’794180e1-c868-11e8-b267-ad07dfb46ef5′]

जिसके बाद राइटर ने ट्वीटर थ्रेड के जरिए इस बात को बताया। ट्वीटर देख कर मुंबई पुलिस ने जल्द ही मामले की जांच करने का सांत्वना दिया है। हालांकि उत्सव ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है। उत्सव ने ट्वीट कर लिखा- जिन्हे भी मैं जानता था सभी मेरे खिलाफ हो गए है। इन चीजों में धैर्य रखने की जरुरत है। कहानी जो बताई जा रही है उससे बहुत अलग है। मैंने कभी कोई अश्लील तस्वीरें नहीं भेजी।

उत्सव AIB के साथ भी काम करते थे। AIB ने कहा, जांच खत्म होने तक उन सभी विडिओ को हटाया जायेगा जिसमे उत्सव है, और इसके साथ ही कई कॉमेडियन भी उत्सव की निंदा कर रहे है।