लोन के मामले में फंसे कॉमेडियन राजपाल यादव, हुई जेल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। यह सजा चेक बाउंस मामले में सुनाई गई। ट्रायल कोर्ट के सामने एक सराजपाल यादव मझौते की रकम देने में राजपाल नाकाम रहे हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सज़ा सुनाई है।

क्या है मामला ?

2010 में राजपाल यादव ने 5 करोड़ का लोन लिया था। लेकिन वो इस रकम को चूका नहीं पाए, जिसके कारण वो व्यक्ति जिससे राजपाल ने लोन लिया था उसने कोर्ट का सहारा लिया। जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया कि राजपाल यादव को उस व्यक्ति को 10 करोड़ 40 लाख की रकम लौटानी होगी। लेकिन राजपाल उसे भी लौटने में नाकाम रहे। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।

राजपाल यादव ने निजी आवश्यकता बताते हुए उधार ली थी। इस रकम की वापसी के लिए राजपाल ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया, जो कि सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। इसके बाद सुरेंदर सिंह ने कानून की मदद लेकर राजपाल को नोटिस भेजा। इसके बावजूद राजपाल ने परिवादी को भुगतान नहीं किया। इस पर राजपाल यादव के खिलाफ जिला कोर्ट में परिवाद दायर कर लिया।