शातिर अपराधी की हत्या करनेवाले 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार

हडपसर पुलिस की कार्रवाई

पुणे : समाचार ऑनलाइन – निर्माणकार्य बिल्डिंग के ईंटों की तोड़फोड़ कर नाश करने को लेकर एक नाबालिग शातिर अपराधी की हत्या करने की घटना हडपसर में घटी थी। इस मामले की जांच करते हुए हडपसर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक नाबालिग शातिर अपराधी के खिलाफ इसके पूर्व काफी अपराध दर्ज थे, वे एक महीने पहले ही बाल न्यायालय से जमानत पर बाहर आया था। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने मांजरी इलाके में दहशत फैलाने की शुरूवात की थी। इस घटना 28 नवंबर को घटी थी।

हडपसर पुलिस स्टेशन के डीबी के अधिकारी और कर्मचारी आरोपियों की खोज कर रहे थे। आरोपी यह मांजरी स्थित श्मशानभूमि के पास रूके होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। श्मशान भूमि के पास जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया।

तुषार भापकर नामक शातिर अपराधी की हत्या की गई थी। इस मामले में सनी दिनकर शिनगारे (29), विनोद दिनकर शिनगारे (27), दादा ऊर्फ महेश दिनकर शिनगारे (26) को गिरफ्तार किया गया है। तुषार भापकर के खिलाफ जबरन चोरी, मारपीट, दहशत फैलाने के अनेक अपराध दर्ज हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मृतक तुषार भापकर यह बाल सुधारगृह से छूट कर आया था। बाल सुधार गृह से बाहर आने के बाद मांजरी इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। साथ ही शिनगारे के निर्माणकार्य के लिए लाए गए ईंटों की तोड़फोड़ कर नाश करने के चलते वाद विवाद हुआ था। यह वाद विवाद मारपीट में तब्दील हो गया था। आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पूर्व प्रादेशिक विभाग सुनील फुलारी, पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड, हडपसर विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त सुनील देशमुख के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक शिवाजी शिंदे, पुलिस निरीक्षक हेमराज कुंभार की सूचना अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक प्रसाद लोणारे, सहायक पुलिस निरीक्षक मच्छिंद्र आदलिंग, पुलिस कर्मचारी युसुफ पठाण, संपत औचरे, राजेश नवले, प्रमोद टिलेकर, अनिल कुसालकर, सैदोबा भोजराव, अमित कांबले, ज्ञानेश्वर चित्ते, शाहीद शेख ने की।