एक पैर से पूरी की 10 किमी की मैराथन फिर किया झिंगाट गाने पर परफॉर्म !

पुणे। समाचार ऑनलाइन

जहां चाह वहां राह की बात को साबित कर दिखाया है पुणे के 24 वर्षीय युवा जावेद चौधरी ने, जिन्होंने हाल ही में अपने एक पैर की मदद से 10 किलोमीटर की दूरी पार कर ली। उसके बाद उन्होंने झिंगाट गाने पर परफॉर्म भी किया। उनके डांस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जावेद ने हालिया पुणे में आयोजित हाफ मैराथन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’23a94226-cde5-11e8-8649-d56ddcdcefbd’]

24 साल के जावेद मूल रूप से बुलढाणा जिले के लोणार गांव के निवासी हैं। उनके पिता दूध उत्पादक किसान हैं और मां एक गृहिणी है। अपने संयुक्त परिवार में उनके अलावा किसी और ने कभी भी विज्ञान शाखा में प्रवेश नहीं किया है। वर्ष 2015 में कृषि क्षेत्र पदवी का अध्ययन करते समय उनके साथ एक दुर्घटना हुई और जिसके बाद उनका एक पैर शरीर से अलग करना पड़ा।

मोटापा यह स्वास्थ्य क्षेत्र में गंभीर चुनौती – राज्यपाल विद्यासागर राव

[amazon_link asins=’B01D7PG5EO’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7e27c3ca-cde5-11e8-9202-6f0c8c66188b’]

जावेद के साथ ये भयानक घटना तो हुई लेकिन इस संकट में वो डरे नहीं। उन्होंने दुर्घटना के बाद भी अपनी शिक्षा पूरी की और साथ में बाइक स्टंट, रैपलिंग भी सीखा। इसके साथ ही नृत्य में रूचि होने के कारण, उन्होंने नृत्य प्रशिक्षण संस्थान भी शुरू किया। अन्य काम के दौरान उन्होंने चेयर बास्केटबॉल खेलना शुरू कर दिया। हादसे से पहले उन्होंने कभी भी इस खेल का नाम नहीं सुना था, लेकिन अब वो खेल में भारत का नेतृत्व करने जा रहे हैं।

[amazon_link asins=’B07GJYBFW1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’87271388-cde5-11e8-a8a3-e95c3fe4cf36′]

आज वो सोचते हैं कि उनकी दुर्घटना जीवन का दुर्भाग्यपूर्ण चरण नहीं बल्कि महत्वपूर्ण चरण रही। यदि आप जीवन के अंत के बाद भी सभी की यादों में रहना चाहते हो, तो उसके लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, यही उनके जीवन का मंत्र है। मैराथन में दौड़ने की उनकी कहानी दिलचस्प है। संबंधित संगठन ने उन्हें प्रतियोगिता के बारे में बताया। हालांकि, बास्केटबाल प्रतियोगिता के कारण उन्हें हाफ मैराथन के लिए अभ्यास के लिए एक दिन का भी समय नहीं मिला।

[amazon_link asins=’B071CMY25X’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8fe4797a-cde5-11e8-883f-d914e32509bc’]

इसके बावजूद जावेद चौधरी ने इस प्रतियोगिता में अपने एक पैर की मदद से 10 किलोमीटर की दूरी पार कर ली। उसके बाद उसने झिंगाट गाने पर परफॉर्म भी किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आज जब उनका वीडियो वायरल हुआ, तो बहुत से लोग उससे मिलने के इच्छुक हैं। वो अपने जीवन के पिछले तीन वर्षों में सकारात्मक बदलाव देखते हैं। मनुष्य जन्म एक बार ही मिलता है, इस लिए जो भी जीवन है उसके अधिकतम अनुभव लेने चाहिए, ऐसा जावेद का मानना है।