कांग्रेस को सब से प्रॉब्लम…जनता को कांग्रेस से प्रॉब्लम

बेंगलुरु:

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रुझान के नतीजे सामने आते ही फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रोल होने की शुरुआत हो गई है। “15 मई कर्नाटक से भी कांग्रेस गई”, ” ईवीएम को दोष देने का मुहूर्त 10.30 बजे के बाद से पूरे दिनभर”, ” कांग्रेस आ रही है….कर्नाटक से निकलकर राजस्थान होकर अरब सागर में जाएगी” जैसे पोस्ट्स मंगलवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वाइरल होते रहे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। 222 सीटों के रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा और कांग्रेस करीब आधी सीटों पर ही सिमट रही है। अब तक के रुझानों के अनुसार भाजपा 111, कांग्रेस 70, जेडीएस 39 व अन्य दो सीटों पर आगे है। इस बीच, बेंगलूरू और दिल्ली में भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और निर्मला सीतारण ने भी जश्न मनाया। कर्नाटक चुनाव के नतीजे से सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा का उछाल आया है। दक्षिण में भाजपा की जीत से 2019 में मोदी की राह आसान हो सकती है। आज के नतीजों से यह मानना पड़ेगा कि देश में मोदी की लहर अभी भी बरकरार है। वहीं, कांग्रेस की हार से राहुल गांधी के नेतृत्व को फिर से झटका लग सकता है।

कर्नाटक चुनाव के नतीजों से जहां भाजपाइयों के हौसले बुलंद हो गए हैं वहीं लगातार नाकामी झेल रही कांग्रेस के खेमे में मायूसी छाई हुई है। उसी में मोदी भक्तों ने रूझान के नतीजे सामने आते ही कांग्रेस पार्टी और नेताओं व कार्यकर्ताओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। आज दिनभर व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेसी तरह-तरह की पोस्ट से ट्रोल होते रहे। हांलाकि इनमे कुछ व्यंग्य और फब्तियां कसने वाले पोस्ट के अपवाद छोड़ दिये जाय तो ज्यादातर अश्लीलता से भरी, गालीगलौज वाली, भद्दे और व्यक्तिगत तौर पर चरित्र हनन करने वाले पोस्ट्स शामिल रहे। व्हाट्सएप व फेसबुक के कई ग्रुप्स पर वायरल होनेवाले पोस्ट्स से तो भाजपाइ अपने जोश और उत्साह पर काबू नहीं रख पा रहे हैं, कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है।

 

सोशल मीडिया पर कांग्रेस को ट्रोल किये जाने वाले कुछ पोस्ट्स इस प्रकार हैं

https://twitter.com/AlokTiwari9335/status/996241553814208512

https://twitter.com/TheAdityaTweet/status/996252875306266624

https://twitter.com/erbmjha/status/996245986774212608

 

https://twitter.com/James_Beyond/status/996245464445083649